अपना जिला

अमृत पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

मऊ। नगर के अमृत पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह प्रसन्नता के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा0 माया सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया एवं विद्यालय में अधिष्ठापन समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। विद्यालय के निर्वाचन कमेटी द्वारा हेड ब्वाय नवीन यादव, डिप्टी हेड ब्वाय श्रेयस सिंह, हेड गर्ल प्रिया राय डिप्टी हेड गर्ल पूजा जायसवाल को चुना गया।

विद्यालय के विभिन्न चार वर्गो के हाउस में सर्वप्रथम सुभाष हाउस के मास्टर राकेश सिंह एवं मिस्ट्रेस वैशाखी तपादार, हाउस कैप्टन नीतिश सिंह, डिप्टी हाउस कैप्टन अंजली तिवारी, नेहरू हाउस के मास्टर शशिकान्त गुप्ता एवं मिस्ट्रेस सुनीता द्विवेदी, हाउस कैप्टन शिवम सिंह, डिप्टी हाउस कैप्टन अलिजा मस़रूर, रमन हाउस के मास्टर एश्वर्य गोयल एवं मिस्ट्रेस नीतू सिंह, हाउस कैप्टन रोहित मिश्रा, डिप्टी हाउस कैप्टन निहारिका सिंह, टैगोर हाउस के मास्टर अरविन्द यादव एवं मिस्ट्रेस श्वेता सिंह, हाउस कैप्टन शिवम यादव, डिप्टी हाउस कैप्टन कृति श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।

सभा की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान बी0 डी0 सिंह ने किया एवं कहा कि हर व्यक्ति के अन्दर एक सफल नेतृत्व करने की क्षमता होती है, आवश्यकता है तो सिर्फ पथ प्रदर्शक की।
अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम यह कामना करते है कि सभी नवनिर्वाचित छात्र एवं छात्राएॅ विद्यालय के हित में कार्य करेगें तथा कामयाबी के शिखर को स्पर्श करेगें। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापकगणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *