संगठन इतना मजबूत बनाओं कि विरोधी दलों का, 2019 के चुनाव में कमर टूट जाय : चौधरी
मऊ। बहुजन समाज पार्टी सदर विधान सभा की आगामी 2019 की लोकसभा तैयारी समीक्षा बैठक सदर विधायक मोख्तार अंसारी के कार्यालय जहॉगीराबाद में मंगलवार को सम्पन्न हुयी। इस चुनावी समीक्षा मुख्य अतिथि रामप्रसाद चौधरी जोनल इन्चार्ज ने कहा कि संगठन इतना मजबूत बनाओं कि विरोधी दलों का आगामी 2019 के लोकसभा के चुनाव में कमर टूट जाय। उसके बाद फिर कोई सर उठाकर बात न कर पाये। बसपा कार्यकर्ता साम, दाम, दण्ड, भेद सब जानते हैं। किसी दल का जबाब देने से किसी भी दल का जबाब मुंह से वोटो के बदौलत देना चाहता है। हमारे बूथ के पदाधिकारियों के ऋण से मजबूत हैं। पार्टी के मिशन और बहन कु0 मायावती के निर्देशों का हर स्थिति में पालन करना जानते हैं। उन्होने कहा बसपा केवल गॉव की पार्टी मानी जाती थी। अब शहरों में बड़ी मजबूती के साथ नगर निकाय के चुनाव में धमाके के साथ उभड़कर सामने आयी है। और विरोधियों का हौसला पस्त हो गया।
विशिष्ट अतिथि विजय बहादुर पाल ने कहा कि बहन कु0 मायावती, सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रिम कोर्ट याचिका नं0- 225)/2017 दाखिल की गयी जिसमें चुनाव आयोग भारत को पक्षकार बनाया गया। न्यायालय ने लिखित आदेश दिया कि अब हर बूथ पर बी0बी0टी0 ए0टी0 मशीन लगेगा और अपने मत को देख सकेगा।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो की अपनी मन की बात करते हैं जो मनोरंजन का साधन हो गया है लेकिन बसपा कार्यकर्ता जनता की बात करेगें और लोगों को बतायेगे कि झूठ की सरकार अब ज्यादे दिन तक चलने वाला नही है। इसलिए बहुजन समाजपार्टी को और मजबूत करना है।
इस अवसर पर संतोष राजभर, संजय सागर, राजेश कुमार, एजाज अहमद अंसारी, अनिल सिंह, मजहर मेजर जी, ललित कुमार अकेला, चौधरी चन्द्रदेव, संतोष कुमार गौतम, नागेन्द्र कुमार, गुड्डू कुमार, अवधेश कुमार, उदय पटेल, राजनाथ यादव, मुख्य रूप से उपस्थित रहे और सेक्टर के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किये।

