Uncategorized

श्रीदेवी के बारे में 10 वो बातें जो आप नहीं जानते हैं

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हवाहवाई गर्ल नाम से मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी को यूं तो हर कोई जानता है लेकिन उनसे जुड़ी कई ऐसी बातें हैं. जो शायद आप नहीं जानते होंगे. क्या आप जानते हैं कि श्रीदेवी का वास्तविक नाम श्री अम्मा यंगर अयप्पन था. जबकि पर्दे पर उनको श्रीदेवी नाम से जाना जाता था.

श्रीदेवी जब केवल चार साल की थी तभी वो बड़े पर्दे पर आ गई थीं.

1969 में श्रीदेवी ने एमए थिरुमुगम की फिल्म ‘थुनाइवान’ में बतौर बाल कलाकार काम किया था.

जबकि महज छह साल बाद ही यानि 1975 में वे बतौर कलाकार पहली बार बॉलीवुड फ़िल्म ‘जूली’ में नजर आईं. उनकी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

यूं तो कहा जाता है कि फ़िल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों का करियर ज़्यादा लंबा नहीं होता है. लेकिन सिनेमा जगत में श्रीदेवी ने करीब 50 सालों तक काम किया.

श्रीदेवी ने लगभग हर बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया लेकिन जितेंद्र के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट रही. जितेंद्र के साथ श्रीदेवी ने 16 फ़िल्मों में काम किया जिनमें 13 कामयाब रहीं और तीन फ़्लॉप.

ये आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रीदेवी उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में से एक थीं जिन्होंने धर्मेंद्र और उनके बेटे सन्नी देओल दोनों के साथ काम किया है.

श्री देवी को 1989 में आई फिल्म चांदनी में बेशुमार शोहरत मिली. उन्हें यश चोपड़ा की फ़ेवरिट हीरोइनों में शामिल किया गया. ‘लम्हे’ में यश चोपड़ा ने उन्हें एक बार फिर कास्ट किया

श्री देवी ने कई फिल्मों में डबल रोल भी निभाया जिसमें ‘खुदा गवाह’ में वो अमिताभ बच्चन के साथ डबल रोल में दिखीं. इससे पहले ‘चालबाज़’ में डबल रोल निभा चुकी थीं. श्रीदेवी की फिल्म खुदा गवाह काबुल में दस हफ़्तों तक हाउसफुल चली थी. श्रीदेवी का फिल्मी करियर बहुत अच्छा रहा. लेकिन 54 साल की उम्र में फ़िल्म अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *