अपना जिला

शारदा नारायन हास्पिटल में योग व व्यायाम के माध्यम से कोरोना मरीजो को तनाव मुक्त कर रहे चिकित्सक व नर्से

मऊ।शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक व डायरेक्टर डा0 संजय सिंह ने बताया कि शारदा नारायन हास्पिटल में भर्ती सभी कोविड मरीजो को सुबह और शाम मरीजो व उनके अभिभावक को योगा व व्यायाम कराया जा रहा है जिससे मरीजो का तनाव कम हो रहा है और उनकी स्वास्थ्य मे तेजी से सुधार हो रहा है अस्पताल में 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज हैं। अस्पताल के चिकित्सक, नर्स और सफाई कर्मी 24 घंटे मरीजों की सेवा करने में जुटे हैं।अस्पताल में काम के बढ़ते बोझ से जहां चिकित्सक मानसिक दबाव में हैं, वहीं मरीज बीमारी को लेकर परेशान हैं। ऐसे इस नए फार्मूले से अब काफी हद तक मरीज तनाव मुक्त नजर आ रहे हैं।नर्सिंग कर्मचारी मानव सेवा के जज्बे से कोरोना को हराने में लगे हैं। खुद की जान जोखिम में डालकर बीमारों की जिंदगी बचाने में लगे हैं। ये न सिर्फ मरीजों की देखभाल कर रहे हैं, बल्कि उनका साहस भी बढ़ा रहे हैं। मरीज के दवा से लेकर खाने तक का ध्यान रखते हैं।

https://fb.watch/5pUq1G_Uq5/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *