अपना जिला

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस 21 अगस्त को, दवा से ज्यादा अपनों की है जरूरत

मऊ। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस प्रत्येक वरह 21 अगस्त को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों, जो अपने समुदायों में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं, उनको सम्मान देना। वरिष्ठ नागरिको को प्रभावित करने वाले सामाजिक, स्वास्थ्य और आर्थिक मुद्दे को सबके सामने जागरूपता लाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस भाग-दौड़ की जिन्दगी में सीनियर सिटीजन डे के अवसर पर लोगों को अपने बड़ों को याद करने और इसके साथ ही बुज़ुर्ग समाज को अपने परिवार के साथ समय बिताने का एक दिन मिल जाता है। उन्होंने बताया कि जिले में 68,705 बुजुर्गों की संख्या है जिन्हें वृद्धजन पेंशन दी जा रही है, जिनके जीवन की आवश्यक जरुरतों के लिये सरकार द्वारा उनके खाते में अब तक 1717.625 लाख रुपये भेजा जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीशचन्द्र सिंह ने बताया कि बुढ़ापे में दवाई से ज्यादा अपनों के साथ की जरूरत होती है। वह बस यही चाहते है कि उनको सम्मान मिले, उनको वह महत्व मिले जिसके वह हकदार हैं। उम्र के इस दौर में जब शरीर भी उनका साथ नहीं देता है, ऐसे में उनको मानसिक आराम देने की बहुत जरूरत होती है।
राजकीय आयुर्वेदिक नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के डॉ संतोष चौरसिया ने बताया कि कोरोना काल में बुजुर्गों को बहुत सी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। ऐसी परिस्थति में उन्हें अपना ध्यान खुद रखना होगा और परिवार के लोगों को उनकी आवश्यकता का ध्यान देना होगा। उन्हें पैनिक क्रियेट और हिंसात्मक टीवी और पेपर खबरों से दूर रखें। हल्के योग व आसन और आध्यात्म में मन लगायें। समय पर खाना, सोना, जगना सब निर्धारित हो तो इस महामारी काल में भी हमारे बुजुर्ग सुरक्षित और दीर्घ आयु होंगे।
अपने लिये नहीं दूसरों के लिये जिया –
संत जोजेफ स्कूल इंदारा मऊ से वर्ष 2013 में रिटायर्ड राम प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना काल में बुजुर्गों को सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ा। ऐसे में हमने अपने आसपास के दर्जन भर से ऊपर गावों में जाकर कोविड प्रोटोकॉल के तहत गावों में बुजुर्गों को मास्क वितरण और आवश्यक दवाईयों का प्रबंधन कराया गया।
जूनियर स्कूल से वर्ष 2011 में रिटायर भगवान सिंह ने बताया कि कोरोना काल में जब मानव मानव से भयभीत है। इस समय अपने साथ के अन्य लोगों को लेकर समाज में जाकर जिन घरों में बुजुर्ग थे कोविड-19 नियमानुसार उनका हाल चाल लेना साथ ही उन्हें अवश्यकता अनुसार मदद देने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *