अपना जिला

विश्व पर्यावरण दिवस पर SP और ASP ने किया पौधारोपण

मऊ। दिनाँक 5 जून 2021 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन म‌ऊ परिसर में सुशील घुले, पुलिस अधीक्षक म‌ऊ एवं त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक म‌ऊ व अन्य उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा पौधारोपण किया गया। प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग के जवान भारी संख्या मेंं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *