पालिका नहीं सुन रही क़ासिम पोखरी नाले की समस्या डीएम से मिले मुहल्ले वासी
मऊ। मुहल्ला क़ासिम पोखरी नाले की समस्या को पिछले 15 दिन से नगर पालिका को मुहल्ले वासी समस्या से अवगत कराते रहे लेकिन नगर पालिका अभी तक कोई समाधान नही निकाल पाई और नाले की समस्या बढ़ती चली जा रही है। जिससे परेशान होकर मुहल्लेवासियों ने नाले की पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पंहुच ज्ञापन दिया और समस्या से अवगत कराया।
मुहल्लेवासी मैसर खान, अरबाज़ खान, असफर अनवर, मयूर खान, अरमान व कौसर आदि ने जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल से मिल अपनी समस्या बताया। पीड़ितों का कहना है कि जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं को सुन आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मालमे में नगर पालिका से बात करेंगे।

