Uncategorized

विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आने से 50 वर्षीय महेन्द्र राम की मौत, परिजनों का रोते रोते हुआ बुरा हाल

(फतेह बहादुर गुप्ता)

रतनपुरा (मऊ) । विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आने से पीपरसाथ ग्राम पंचायत निवासी महेंद्र राम 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सुखराज की मौत हो गई,परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है ।
उल्लेखनीय है कि महेंद्र राम रविवार की प्रात: 9:30 बजे नित्य क्रिया के पश्चात स्नान करके अपना अंडरवियर लोहे के तार से बनाए गए अरगनी पर सूखने के लिए फैला रहे थे उसी समय उसमें विद्युत का प्रवाह होने लगा जिसकी स्पर्शाघात से महेंद्र राम वहीं पर गिर पड़े । परिजनों ने आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रतनपुरा पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । इसके पश्चात सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी शिवमुर्ति तिवारी ने मृतक महेंद्र राम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम हेतु जनपद मुख्यालय भेज दिया ।
ज्ञातव्य हो कि मृतक महेंद्र राम की पत्नी का विगत एक वर्ष पूर्व देहावसान हो चुका है । महेंद्र राम के मरने के बाद इनके परिवार में तीन लड़की और एक लड़का बचे हैं, जिसमें बड़ा लड़का 20 वर्ष का है और एक लड़की की शादी भी हो चुकी है। पति-पत्नी दोनों की मौत के बाद महेन्द्र राम का पूरा परिवार बेसहारा हो गया है क्योंकि परिवार के लिए एकमात्र कमाऊ सदस्य थे,अब बच्चों का भविष्य क्या होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *