लिटिल फ्लावर स्कूल सिकटिया के कॉमर्स के छात्रों ने रोटी बैंक के महत्व को समझा
मऊ। रोटी बैंक के सपनों की उड़ान में शामिल हुआ, छात्रों का हुजूम। भूखों को भोजन कराने के उद्देश्य से लिटिल फ्लावर स्कूल सिकटिया के कामर्स के स्टूडेंट्स व उनके टीचर अर्जुन कनौजिया ने मऊ शहर में जरूरत मंद व गरीब असहाय लोगों को भोजन कराने की कार्य कर रही संस्था मऊ रोटी बैंक के माध्यम से किया जिसमें आज मऊ रोटी बैंक की टीम ने उन बच्चों व उनके स्कूल टीम को सम्मानित करने के लिए उनके विघालय परिसर में पहुँची । छात्रों ने अपने जेब खर्च को इकठ्ठा कर के 250 जरूरतमंद लोगों तक भोजन वितरण किया। जिनका स्वागत स्कूल के प्रबंधक मुरलीधर यादव द्वारा किया गया। स्कूल प्रांगण में बच्चों को सम्बोधित करते हुए मऊ रोटी बैंक के एमडी अमरनाथ मद्धेशिया बच्चों को रोटी के महत्व को समझाते हुए कहा कि अगर सभी बच्चे एक भी रोटी नुकसान करते होंगे तो उन नुकसान हुई रोटियों से न जाने कितने गरीब भूखे लोगों का पेट भरा जा सकता है रोटी बैंक के केशरी नंद वर्मा ने कहा कि शिक्षा संस्कार सेवा के बिना जीवन अधूरी है मऊ रोटी बैंक के अभिषेक मद्धेशिया जी व उनके साथियों द्वारा इतने नेक कार्य के लिए स्कूल के प्रबंधक व कामर्स के स्टूडेंट्सो को मऊ रोटी बैंक का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया उन्होंने कहा कि जो बच्चे अभी से समाजिक कार्य कर रहे हैं वो आगे जाकर एक दिन अपने स्कूल अपने माता पिता का नाम रोशन करेगें। अंत में स्कूल के प्रबंधक मुरलीधर यादव सभी मऊ रोटी बैंक के सदस्यों का स्वागत कर इस नेक कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि जब रोटी बैंक को उनकी जरूरत होगी वो हमेशा तैयार रहेगें इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गामा यादव, आदेश श्रीवास्तव, धनेश शर्मा, गौरव मद्धेशिया, मनीष गुप्ता, रवि मद्धेशिया, अभिषेक मद्धेशिया, अमरनाथ मद्धेशिया, केशरी नंद वर्मा रहे।

