इनरह्वील क्लब सोनांचल चकिया का पद ग्रहण समारोह सम्पन्न
चकिया/चंदौली।सिल्वर बेल्स स्कूल में इनरह्वील क्लब सोनांचल चकिया का पद ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। नये अध्यक्ष को निवर्तमान अध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने कालर पहना कर उन्हें पद भार ग्रहण कराया। इस अवसर पर चेयरमैन विजिट के दौरान बियासड़ प्रा0वि0 पर पौध रोपण भी किया गया। 
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रीता भार्गव व विशिष्ठ अतिथि ममता द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर किया। निवर्तमान अध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती भार्गव ने क्लब के गठन उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। निवर्तमान अध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने अपने उद्बोधन में अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों की जानकारी दी तथा नये अध्यक्ष रीता पांडेय को कालर पहना कर उन्हें पद भार ग्रहण कराया। पद ग्रहण करने वालों में सचिव सुहासिनी जायसवाल, कोषाध्यक्ष पुष्पा भगत, चेयरमैन विजिट के दौरान क्षेत्र के बियासड़ प्रा वि में पौध रोपण के साथ ही शिक्षकों के लिए 6 कुर्सियों का प्रबंध व नवाचार पद्धति से विद्यालय कक्ष का रंग रौगन कराया गया।

