लिख लीं सिपाही जी हमरी रपटिया, गोरिया हेरा गइलीं मेला में
देवकली देवलास: एक अद्भुत धार्मिक स्थल फेसबुक पेज पर शनिवार, दिनांक 05/12/2020 को गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के लिए मऊ जिले के घोसी कस्बे के निवासी गायक और पंडित ठाकुर दयाल स्मारक, पंडित गिरिजा शंकर संगीत महाविद्यालय, घोसी (मऊ) के प्रबंधक राजीव चौबे को आमंत्रित किया गया था । कार्यक्रम के प्रारम्भ में राजीव चौबे ने पेज के एडमिन और राजभाषा अधिकारी तथा कवि देवकान्त पाण्डेय के इस पेज के माध्यम से कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयास की सराहना करते हुए देवकली देवलास जैसे पावन स्थल की पौराणिकता और महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने अपने गायन की शुरुआत की और एक से बढ़कर एक भजनों, ग़ज़लों एवं लोकगीतों की प्रस्तुति दी जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने ‘मनमोहन ने मानव को गीता का ज्ञान कराया, कुरुक्षेत्र में अर्जुन को भी धर्मयुद्ध समझाया’ भजन से की । उसके बाद उन्होंने ‘दिल न मिलते तो मुलाकात अधूरी रहती, बात तो होती मगर बात अधूरी रहती’, ‘किसको दिल दिया जाए, सोचना जरूरी है’ आदि गजलें व ‘लिख लीं सिपाही जी हमरी रपटिया, धनिया हेरा गइलीं मेला में’, ‘कटिया ना होई हमसे, बाड़ीं सुकुवार हो’, ‘आज जनकपुर में मड़वा, बड़ा सुहावन लागे’, ‘संगे संगे पिया तोहरे रोपनी कराईला’ आदि भोजपुरी गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया ।
पेज के एडमिन देवकान्त पाण्डेय ने लोगों से इस पेज को लाइक करके इससे जुड़ने और क्षेत्र के शिक्षा, कला व अन्य क्षेत्रों की विलक्षण प्रतिभाओं को इस मंच तक लाने का आग्रह किया । जुड़ने के लिए पेज का लिंक : https://www.facebook.com/devkalidevlas

