लावारिश नवजात बच्ची को बाल कल्याण ने शिशु गृह में करवाया संरक्षित
मऊ । बाल कल्याण की ऑफिस में रानीपुर थाना के पुलिस कांस्टेबल एवं महिला कांस्टेबल एक नवजात बच्ची को लेकर प्रस्तुत हुए बाल कल्याण के न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव कुमार राम श्रीमती विनीता पाण्डेय, डॉ. विजय नारायण पाण्डेय, शशि प्रकाश राय के आदेश से बच्ची को शिशु गृह मुहम्मदाबाद में संरक्षित करवाया गया। बाल कल्याण की सदस्य मजिस्ट्रेट विनीता पाण्डेय ने बताया कि दो अक्टूबर को थाना रानीपुर के अंतर्गत किन्नूपुर गांव में सड़क के किनारे झाड़ी में एक लावारिस हालत में नवजात बच्ची का रोते हुए किसी राहगीर ने देखा और जाकर गांव में हल्ला किया। गांव के सभी लोग आए और उस बच्ची को सुरक्षित रखकर पुलिस को फोन किए पुलिस अपनी सारी कार्रवाई करने के बाद उस बच्ची का उचित संरक्षण के लिए बाल कल्याण के ऑफिस में प्रस्तुत किया। जिसे न्यायिक प्रक्रिया को देखते हुए बच्ची को उचित देखभाल एवं संरक्षण हेतु शिशु गृह में संरक्षित करवाया गया।

