लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रतनपुरा में CM योगी का पुतला फूंका
( फतेह बहादुर गुप्ता )
रतनपुरा (मऊ)। समाजवादी पार्टी के युवा नेताओं ने रतनपुरा बाजार में केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की ,और प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक नारे लगाए।समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी पर लखनऊ मुख्यालय पर जेई,नेट की परीक्षा नहीं कराये जाने के विरुद्ध ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता पर लाठी चार्ज कराये जाने पर आक्रोशित युवजन सभा के नेताओं ने पूर्व छात्र नेता राजेश यादव के नेतृत्व में शुक्रवार के दिन रतनपुरा बाजार में पुतला फूंक कर विरोध जताया।
इस अवसर पर पूर्व छात्र नेता राजेश कुमार यादव ने कहा कि इस समय पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है।दूसरी तरफ देश की आबादी का बडा वर्ग जो ग्रामीण क्षेत्र में रहता है।वह कोरोना तथा बाढ जैसी अपदा से सघर्ष कर रहा है।उसपर ये भ्रष्ट सरकार नीट,जेई की परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।इसमेँ गरीब जनता परीक्षा में भाग नही ले पायेगी। इस मौके पर छात्र सघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, अरविन्द यादव, फूलबदन यादव, राहुल यादव, हरिओम यादव, अभिषेक यादव,श्रीराम यादव, सुनिल प्रजापति, सिब्बू यादव, उमेश यादव, मन्नू पहलवान, भरत वर्मा, मनोज यादव आदि लोग मौजूद रहे।
पुतला दहन के दौरान उठी चिंगारी से सपा नेता की आंख झुलसी…
रतनपुरा मऊ । भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को स्थानीय शहीद चौक पर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने जब पुतला दहन किया, तो पुतले की चिंगारी से वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कन्हैया यादव की आंख झुलस गई। सपाइयों ने तुरंत उन्हें उपचार हेतु एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय जाने की सलाह दी । सपाई कन्हैया यादव को लेकर जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सक के पास गए, जहां उपचार के बाद उनकी आंख ठीक है। और उन्हें छुट्टी दे दी गई है ।

