गैंगेस्टर एक्ट में वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी सहित 02 शातिर गिरफ्तार, कब्जे से दो नाजायज तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद
मऊ। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 27/28.08.20 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट में वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी राजू गिरी पुत्र सूर्यनाथ गिरी निवासी हरिकेशपुरा थाना कोतवाली मऊ के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 459/20 धारा 3/25 आयुद्य अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा देवलास के पास से लालू उर्फ गोलू यादव निवासी सूर्यबली निवासी जमीनकपारगढ़ थाना जियनपुर आजमगढ़ के कब्जे से एक अदद तमंचा मय 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 649/20 धारा 3/25 आयुद्य अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

