मऊ रोटी बैंक की पहल पर, बेरोजगार युवक को चाय जंक्शन की सौगात
● व्यापारी नेता हाजी हबीबुल्लाह टांडवी ने किया उद्घाटन
मऊ । लॉक डाउन के बाद बेरोजगार हुए युवाओं को रोजगार देने को लेकर मऊ रोटी बैंक के संरक्षक हाजी हबीबुल्लाह टांडवी के अथक प्रयास से जिले में एक ठोस पहल किया गया। नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास मऊ रोटी बैंक के संरक्षक हाजी हबीबुल्लाह टांडवी ने मऊ रोटी बैंक की तरफ से एक बेरोजगार गरीब युवक को रोजगार प्रदान करते हुए चाय जंक्शन का शुभारम्भ किया। मऊ रोटी बैंक के संरक्षक हाजी हबीबुल्लाह टांडवी ने फीता काटकर चाय जंक्शन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे आजीवन लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं। साथ ही साथ उनका मुख्य उद््देश्य यह है कि असहाय व गरीबों को रोजी रोजगार प्रदान करते हुए रोटी की व्यवस्था करना। इस क्रम में उनके द्वारा दो दशक से स्वदेशी राखियों का भी निर्माण कराया जाता है। स्वदेशी राखियों के निर्माण के दौरान सैकड़ों बेरोजगार महिलाओं को रोजगार प्राप्त होता है। साथ ही साथ उन्होंने इस नेक कार्य में सभी वर्ग के लोगों को आगे आने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से अमरनाथ मद्धेशिया, अभिषेक गुप्ता, मनीष कुमार, संदीप कुमार, देवानंद आदि उपस्थित रहे।


