खास-मेहमान

गरीबों की राम मड़ईया में दोस्तों संग भोजन बांट गौरव राय ने मनाया हैप्पी बर्थडे

(आनन्द कुमार)

मऊ। जनपद के कोपागंज में रविवार को युवाओं की एक टोली का एक अलग ही कार्य देखने को मिला। जब वे युवा गरीबों की राम मड़ईया में पंहुच उन्हें भरपेट भोजन दिए और भोजन देने के बाद बताया की आज हमारे मित्र गौरव राय उर्फ छोटू राय का जन्मदिन है और हम लोग उनके सहयोग से आपको भोजन देकर उनका हैप्पी बर्थडे मना रहे है। अपने मित्र के प्रति इस संबोधन से गरीबों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने गौरव राय को गले लगाकर तथा उनको आशीर्वाद देकर उनका हैप्पी बर्थडे की बधाई दिया। आज का जमाना भले ही आधुनिक युग और विलासिता की आभासी दुनिया में युवाओं को धकेल रहा है लेकिन ऐसे में कुछ युवा हर पल कुछ नया करने का सपना से संजोकर सड़क पर व गांव की पगडंडी पर निकल कर कुछ अलग कर रहे हैं। बर्थडे मनाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके इजाद कर रहे हैं। ऐसे में गौरव राय की इस सोच को बार बार सलाम। गौरव राय ने अपने जन्मदिन की रात्रि अपना पेट भरने से पहले 50 गरीबों को उनके राम मड़ईया में जाकर दोस्तों संग भोजन दिया जो काबिले तारीफ है। गौरव राय उर्फ छोटू व उनकी टीम को बार-बार अभिनंदन और वंदन है। गौरव राय कि युवाओं की टोली में रत्नेश राय, अमित राय, नीतीश राय, अंचल यादव एवं राजकिशोर शामिल थे। अपना मऊ की तरफ से गौरव राय व उनके मित्रों को इस दरियादिली पर हार्दिक बधाई।

गौरव राय उर्फ छोटू राय अपने सह मित्रो के साथ अपने जन्मदिवस पर lockdown का पालन करते हुए अपनी निजी पार्टी के बदले । गरीबो को स्वादिष्ट भोजन कराने का संकल्प लिया। भोजन का वितरण करते हुए छोटे और मासूम bachho का चेहरा उस प्रकार खिल गया जिस प्रकार प्रकृति के बारिश होने पर फूल ये देख मन को और ऊर्जा दिया और गौरव राय ने पूरा नेकी और दृढ़ता से गरीबो के साथ अपना जन्मदिवस मनाया । और उसे पूरा करने में रत्नेश राय , अमित राय, नीतीश राय, अंचल यादव,एवम राजकिशोर शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *