अपना जिला

रोटरी क्लब मऊ के लोगों ने महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाई

मऊ। रोटरी क्लब मऊ की ओर से हर वर्ष की भांति अबकी बार भी पुलिस लाइन के सभागार में करीब 200 से अधिक जवानों की कलाई पर क्लब की महिलाओं और बच्चियों ने राखी बांधी है। यहां पर पुलिस लाइन में आरआई सुदामा राम की मौजूदगी में महिला थानाध्यक्ष समेत महिला आरक्षियों ने भी क्लब के सदस्यों को राखी बांधी। यहां पर उपहार देने के एवज में महिलाओं ने जवानों से अपनी सुरक्षा के लिए उनका नंबर लिया और उनसे वादा लिया कि कभी विषम वक्त में फोन करेंगे तो उनकी रक्षा करेंगे। यह संकल्प सभी जवानों और रोटेरियन बंधुओं ने लिया, जबकि कुछ जवानों ने बच्चियों को धनराशि उपहार स्वरूप प्रदान किया। जिसे बच्चियों ने निर्णय लिया कि प्राप्त 5100 रुपए धनराशि को केरला के बाढ़ पीड़ितों को सहायतार्थ भेजा जाएगा। धनराशि को रोटरी क्लब के हवाले कर दिया।
पुलिस लाइन के सभागार में रक्षाबंधन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ उन जवानों को जो अपने परिवारीजनों से दूर रहकर यहां पुलिस लाइन में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। उन बंधुओं के कलाई पर राखी बांधने का कार्य हर वर्ष रोटरी क्लब आयोजनकर्ता है। इसके तहत क्लब की महिलाओं और बच्चियों ने जवानों को राखी बांधी।


पहला मौका रहा जब महिला थानाध्यक्ष और महिला आरक्षियों ने भी क्लब के बंधुओं को राखी बांधी और एक दूसरे से अपनी सुरक्षा का आश्वासन दिया। यहां पर जवानों ने उपहार के स्वरूप बहनों को अपने अपने मोबाइल नंबर प्रदान किए ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में उनकी सुरक्षा करने का मौका मिले।
क्लब की ओर से करीब 200 जवानों को राखी बांधी गई। कार्यक्रम का संचालन मुरली यादव ने किया। संयोजक जितेंद्र राखोलिया ने बताया कि कार्यक्रम काफी प्रेरणादायक है इसलिए हर वर्ष किया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोटेरियन सुशील अग्रवाल, अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल, राकेश गर्ग, आलोक कुमार, प्रदीप सिंह, सचिंद्र सिंह, पुनीत श्रीवास्तव, बाबूलाल, सौरभ कुमार, अरविंद सिंह, जाहिद भाई, आशीष टंडन, नीता रखोलिया, स्वाति अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल, कासमी आदि मौजूद रहे। उधर शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी बाबू स्वर्गीय अर्जुनलाल अग्रवाल जी की स्मृति में उनके पुत्र सुशील अग्रवाल जी के परिवारीजनों की तरफ से पुलिस लाइन में 50 पौधों का रोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *