अपना जिला

राज्य स्तरीय सबजूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 03 से 10 नवम्बर तक

मऊ। जिला क्रीड़ाधिकारी डी पी सिंह कि खेल निदेशालय, उ0प्र0 एवं उ0प्र0 फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा राज्य स्तरीय सबजूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 03 से 10 नवम्बर तक डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम, मऊ में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मण्डल से लगभग 306 खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र एवं विशिष्ठ अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त नागर के कर कमलों द्वारा अपरान्ह 02ः00 बजे किया जायेगा। समस्त खेल प्रेमियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक जनसंख्या में खिलाडियों के उत्साहवर्धन हेतु उपस्थित होने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *