अपना जिला

रतनपुरा कस्बा में पियक्कड़ों का आतंक

रतनपुरा (मऊ)। मंगलवार की साय काल एक शातिर पियक्कड़ पुलिस के हत्थे चढ़ते चढ़ते बचा ।गनीमत थी कि इसी बीच प्रधान पद के प्रत्याशी रामाश्रय मौर्य मौके पर पहुंच गए, और पियक्कड़ को वहां से बाह पकड़ कर के एक दूसरे की मोटरसाइकिल पर बैठा करके उसे वहां से रवाना कर दिया ।इस बीच सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्र को जब पता चला कि पियक्कड़ वहां से जा चुका है, तो वह वापस चौकी लौट गए।
बताया जाता है कि रतनपुरा कस्बा का एक शातिर पियक्कड़ पानी टंकी रोड पर अवस्थित एक दुकान पर जा करके बैठ गया ,और अपने शातिराना पियक्कड़ के अंदाज में दुकानदार को परेशान करने लगा। जिस से कुपित होकर के इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परंतु चौकी प्रभारी के पहुंचने से पहले ही ग्राम प्रधान ने शातिर पियक्कड़ को समझा-बुझाकर एक बाइक पर बैठा करके रवाना कर दिया ।जिससे शातिर पियक्कड़ पुलिस के हत्थे चढ़ने से बच गया ।इन दिनों पियक्कड़ों के कुछ इसी तरह अंदाज देखकर के व्यापारियों की घिग्घी बंध जाती है। और इनसे बचने के लिए येन केन प्रकारेण तरीका अपनाने लगते हैं। पियक्कड़ो की कई श्रेणियां हैं। एक तो झूमते हुए और गाली बकते हुए आगे बढ़ते जाते हैं ,और कुछ ऐसे हैं जो लोगों से लाग लपेट रखते हुए बेहुरमति को न्योता देते हैं। इस तरह के भिन्न-भिन्न श्रेणियों के मदिरा प्रेमियों की आमद कस्बा में काफी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *