अपना जिला

यूपी सरकार के लोक कल्याण मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि बने श्रीराम

मऊ। जनपद स्तर पर आयोजित तीन दिवसीय लोक कल्याण मेले के दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मु0बाद गोहना श्रीराम सोनकर द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एम0 लाल, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, जिला सूचना अधिकारी डा0 जितेन्द्र प्राताप सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी हरिवंश यादव, सी0एम0एस0, डी0सी0 माध्यमिक द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर सम्बोधित करते हुए विधायक मु0बाद गोहना श्रीराम सोनकर ने कहा कि एक वर्ष सरकार के पूर्ण होने पर आयोजित तीन दिवसीय लोक कल्याण मेला का मुख्य उद्देश्य एक छत के नीचे सभी विभागों की प्रमुख योजनाओ का प्रचार-प्रसार किया जाना तथा सरकार की योजनाओ की जानकारी दी जानी है जिससे जनता को सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है। विधायक ने कहा कि एक वर्ष पूर्ण होने पर उ0प्र0 की सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये गये है जनपद के किसानों का एक लाख तक के ऋण माफ किये गये, भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया तथा एन्टी रोमियो अभियान चलाकर कानून व्यवस्था चुस्त दुरस्त की गयी है। इसी प्रकार अनेक विकास पर कार्य किये गयें है।
उक्त अवसर पर डा0 एम0 लाल द्वारा मुख्य मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया तथा अपनी योजनायें बतायी गयी। जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय द्वारा विस्तार पूर्ण जनपद के एक वर्ष में कराये गये कार्याे का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
उक्त अवसर पर पुलिस विभाग की तरफ से महिला थानाध्यक्ष अनीता सिंह द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों को बताया गया तथा डायल 100, डायल 1090 आदि के बारे में बताया गया। यादव सरोज द्वारा विस्तार पूर्वक महिलाओं के आत्मरक्षा के उपाय बताये गये तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर सूचित करने की सलाह दी गयी। उक्त अवसर पर ट्रैफिक इसंपेक्टर द्वारा सभी लोगो को सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में विस्तार से बताया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा भी विस्तार पूर्वक अपने कार्यक्रम के बारे में बताया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के कार्यक्रम को पुरस्कृत किया गया। उक्त अवसर पर जनपद से आये हुए नागरिको द्वारा मेले में विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया गया। उक्त अवसर पर सभी आगनवाड़ी, सहायिका एवं आशाओें द्वारा भी मेले में आकर योजनाओ की जानकारी प्राप्त की गयी।
उक्त अवसर पर सभी जनपद स्तरीय अधिकारी एवं सभी प्रमुख्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। जिसमें जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, परियोजना निदेशक सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *