Uncategorized

चोरी चुपके : मास्टर साहब को डीएम से मुलाकात की रिकार्डिंग बनाना पड़ा महंगा पंहुचे हवालात, छूटे

इलाहाबाद। डीएम आवास पर बुधवार रात ब्लाक स्तर में बनाए गए अंग्रेजी स्कूल में हो रहे शिक्षक भर्ती में खेल की शिकायत करने पहुंचे शिक्षकों के लिए उस समय मुश्किल खड़ी हो गई जब डीएम ने एक शिक्षक को चोरी छिपे वीडियो रिकार्डिंग करते पकड़ लिया। डीएम ने शिक्षकों को फटकार लगाने के बाद सभी को कर्नलगंज पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने लाई। आधी रात के बाद सभी को हिदायत देते हुए छोड़ दिया।

क्या है पूरा प्रकरण करीब दो माह पूर्व शासनादेश आया था कि जिले के हर ब्लाक में पांच स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम का बनाया जाए। हर स्कूल में एक प्रिंसिपल और चार सहायक की नियुक्ति की जाए। हिन्दी माध्यम के शिक्षकों में जो योग्य हो, उन्हीं की नियुक्ति अंग्रेजी माध्यमों के स्कूलों में की जाए। इसके लिए फार्म निकाला गया और परीक्षा भी आयोजित हुई। परीक्षा में पास हुए शिक्षकों की मेरिट लिस्ट बनाई गई और 26 मार्च को रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया।

काउंसिलिंग में उजागर हुआ खेलआरोप है कि सारे शिक्षकों की काउंसिलिंग शुरू हुई तो बड़ी धांधली पकड़ी गई। बिना फार्म भरे ही दो सौ शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई। मेरिट में आए शिक्षकों ने इस पर एतराज जताया पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। एक शिक्षक ने आरोप लगाया कि अयोग्य शिक्षकों की नौकरी बचाने के लिए या फिर लेनदेन कर उनकी नियुक्ति की गई है। कोरांव ब्लाक के शिक्षक ने की रिकार्डिंगआठ शिक्षक रात में डीएम सुहास एलवाई से शिकायत करने उनके आवास पहुंचे।

कैंप कार्यालय में डीएम ने उनकी बात सुनी। बताया जा रहा है कि डीएम प्रमुख सचिव व अन्य अधिकारी से इस प्रकरण में बात कर रहे थे। इसी बीच कोरांव ब्लॉक के एक शिक्षक ने मोबाइल से चोरी छिपे रिकार्डिंग शुरू कर दी। डीएम की नजर उस पर पड़ी तो मोबाइल छीन लिया। सूचना मिलने पर कर्नलगंज इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। सारे शिक्षकों को कर्नलगंज थाने लाया। मोबाइल से की गई रिकार्डिंग डिलीट की गई और फिर माफीनामा लिखने के बाद सभी को हिदायत देते हुए छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *