Uncategorized

यूपी सरकार के मंत्री ने किया रूबी फिल्म विजन, डिजिटल रिकार्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन

गाजीपुर। जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के करीमुद्दीन पुर थानान्तर्गत मुहम्मदाबाद चितबडागांव मार्ग पर स्थित दुबिहां मोंड पर नवनिर्मित रूबी फिल्म विजन, डिजिटल रिकार्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन एवं मंगल पाण्डेय के जीवन पर आधारित फिल्म का मुहूर्त व फोटो का अनावरण उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता, उद्यान, वन एवं पर्यावरण मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी के द्वारा किया गया। निर्माता व निर्देशक कुमार कमलेश पाण्डेय एवं अरूण मिश्रा अमृतांशु गायक व अभिनेता के द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण ,अंग वस्त्रम् एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस फिल्म स्टूडियो के उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के द्वारा सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन किया गया। दया शंकर सिंह ने कहा की निश्चित रूप से आज का दिन इस क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का सुसज्जित फिल्म रिकार्डिंग स्टूडियो के खुल जाने से क्षेत्र के उभरते कलाकारों को अपनी पहचान बनाने का एक मंच और माध्यम मिलेगा। मंगल पाण्डेय पर बनने वाली फिल्म में ही अभिनय में रूची रखने वाले लोगों को अब अपने आस पास ही रोजगार भी उपलब्ध होगा। एक फिल्म के निर्माण में बहुत से लोगों की जरूरत पडती है। अंत में उन्होंने अपनी शुभकामनाएं ब्यक्त की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वलिया लोक सभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र पाण्डेय,आनन्द राय सांकृत वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवम उपस्थित विशिष्ट जन पत्रकार बंधुओ को भी आयोजक मंडल द्वारा माल्यार्पण अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, मंत्री उपेन्द्र तिवारी एवं भाजपा नेता नागेन्द्र पाण्डेय ने फिल्म निर्माण क्षेत्र से जुडे गायक व अभिनेता तथा मंगल पाण्डेय पर बनने जा रही फिल्म के अभिनेता अरूण मिश्रा एवम निर्माता निर्देशक कुमार कमलेश पाण्डेय को भरोसा दिया की जंगे आजादी के वीर सपूत मंगल पाण्डेय पर बनने वाली फिल्म के खर्च में भी हम सब निश्चित रूप से कुछ आर्थिक सहयोग भी देने का प्रयास करेंगे।अभिनेता अरूण मिश्रा के द्वारा सभी आगन्तुकों के प्रति आभार ब्यक्त किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जीत,विष्णु ओझा, मनोज तिवारी, स्वीटी सिंह एवम प्रियंका त्रिपाठी व अन्य गायक कलाकारों के द्वारा एक से बढ कर एक सुन्दर सुन्दर गीतों की प्रस्तुती की गयी। पूरी रात गायकी के कार्यक्रम का क्षेत्र के लोगों ने भरपूर आनंद लिया। इस मौके पर दिनेश राय गुड्डू, श्याम राज तिवारी, हिमांशु राय प्रधान, टुनटुन सिंह, देवेन्द्र सिंह देवा, पप्पू महंथ, ओम प्रकाश कुशवाहा, समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे।

( गाजीपुर से विकास राय)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *