Uncategorized

मिश्रा कटरा के किरायेदारों का 2 माह का किराया माफ

रतनपुरा/मऊ।अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष एवं रतनपुरा स्थित मिश्रा कटरा के भवन स्वामी देवेंद्र मिश्र ने 29 मई 2020 की सायं काल यह घोषणा किया कि उनके कटरे में रहने वाले किरायेदारों का अप्रैल और मई माह का किराया नहीं लिया जाएगा।
किसान सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र मिश्र ने बताया कि कोविड 19 वैश्विक कोरोना वायरस की वजह से दुकाने लाक डॉउन (बंद) चल रही है, ऐसी स्थिति में इन किरायेदारों को 2 माह का किराया माफ किया जाना नितांत आवश्यक है।उन्होंने सरकार से मांग किया है कि लाक डाउन की अवधि का बिजली बिल भी माफ किया जाए। श्री मिश्र में कहा कि यदि सरकार बिजली का बिल माफ कर देती है तो किरायेदारों के हित में बेहतर होगा, अगर सरकार बिजली का बिल माफ नहीं करती है, तो किरायेदारों को बिजली के बिल का भुगतान करना होगा। मिश्रा जी की इस घोषणा पर किसान सभा के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र राजभर एवं रामप्यारे गौतम, मुन्ना यादव, धर्म चंद यादव ने इस कदम का स्वागत किया है। तथा कहा है कि देवेंद्र प्रसाद मिश्रा की तरह दरियादिली अन्य भवन स्वामियों को भी दिखानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *