अपना जिला

मऊ में लगा स्पेशल हैंडलूम एक्सपो, मिलेगा एक से एक हथकरघा के उत्पाद

मऊ। विकास आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित स्पेशल हैंडलूम एक्सपो 2018 का आयोजन नगर के मुंशीपुरा स्थित पशु अस्पताल के मैदान में किया गया। एक्सपो का उद्घाटन रविवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ बीपी सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जीएम डीआईसी प्रवीण कुमार मौर्य मौजूद रहे। एक्सपो 04 फरवरी से 18 फरवरी 2018 तक
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने हैंडलूम एक्सपो में लगे बुनकर सहकारी समितियों द्वारा उत्पादित हथरघा वस्त्रों के स्टालों का अवलोकन किया। एक-एक समितियों के लोगों से वार्तालाप किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. बीपी सिंह ने कहा कि हथकरघा को बढ़ावा देने के लिए एक्सपो का आयोजन सराहनीय है। कहा कि ऐसे आयोजन से न सिर्फ हथकरघा को बढ़ावा मिलता है बल्कि बुनकरों के उत्पाद की बिक्री में सहायता मिलती है।
विशिष्ट अतिथि जीएम डीआईसी प्रवीण कुमार मौर्या ने कहा कि हथकरघा एक्सपो में रामपुर, मुरादाबाद, झांसी व मेरठ आदि जनपदों के बुनकरों का उत्पाद की प्रदर्शनी लगी हुई है। इनके वस्त्र सस्ते व किफायती होते हैं। उन्होंने लोगों से एक्सपो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और खरीदारी करने कहा। अंत में सभी के प्रति आभार सहायक आयुक्त उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अनिल कुमार श्रीवास्तव ने प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से केके त्रिपाठी, अधीक्षक वस्त्र अशोक कुमार राय, मो0 सलीम वरिष्ठ सहायक, अरुण कुमार सिंह प्रधान सहायक, अशोक कुमार राय अधीक्षक वस्त्र, जयकिशन उपाध्याय अधीक्षक वस्त्र, अमन उपाध्याय, फिरोज बद्र अंसारी प्राविधिक पर्यवेक्षक, शरद चन्द्र चौहान प्राविधिक पर्यवेक्षक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *