अपना जिला

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

मऊ। कोपागजं थाना क्षेत्र के डाड़ी चट्टी के पास मोटरसाइकिल और रोडवेज बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार अपने दोस्त के साथ अमारी अपनी परीक्षा सेंटर देखकर लौट रहा था, उसी बीच रोडवेज बस ने डॉडी चट्टी के पास मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया। जिसमें सचिन राय पुत्र जितेंद्र राय 21 वर्ष निवासी छोटा फरसरा बुजुर्ग थाना दोहरीघाट की मौके पर ही मौत हो गई और अतुल कुमार पुत्र राजेंद्र 20 वर्ष निवासी शाहपुरा थाना दोहरीघाट गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *