खास-मेहमान

मऊ के व्यापारी नेता अजय साहू व्यापारी शिरोमणि से हुए सम्मानित

मऊ। उ. प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के नवनियुक्त पूर्वांचल प्रभारी भाई अजय साहू को व्यापारी हितों को लेकर संघर्ष करनें पर प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल द्वारा व्यापारी शिरोमणि के सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। इस दौरान स्वागत समारोह का आयोजन करके फूल माला पहनाकर व्यापारी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए उ. प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारी नेता भाई अजय साहू व्यापारियों की सभी समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहे हैं, उनके व उनकी पूरी टीम द्वारा किए गए संघर्ष को देखते हुए उन्हें व्यापारी शिरोमणि पुरस्कार से पुरस्कृत करते हुए पूर्वांचल प्रभारी का दायित्व भी सौंपा गया है। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यापारी शिरोमणि से पुरस्कृत जिलाध्यक्ष भाई अजय साहू ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जायेगा। उन्होने व्यापारियों को एक जुट होने पर बल दिया। स्वागत समारोह के दौरान जिला महामंत्री गोपालकृष्ण बरनवाल नें कहा कि जिले के सभी व्यापारी प्रशासनिक एवं गैर प्रशासनिक उत्पीड़न के खिलाफ लामबन्द हों ताकि व्यापारी संघर्षों को एक नई धार दी जा सके। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल, उपाध्यक्ष जफर अहमद जनता, युवा जिला अध्यक्ष इशरत इकबाल लारी, युवा महामंत्री आशीष वर्मा, जिलाकोषाध्यक्ष जी0पी0 बरनवाल अखिलेश, चिरैयाकोट से अब्दुल सत्तार कुरैशी, अशोक कुमार अस्त चिरैयाकोटी, गुलाब चन्द गुप्ता, मुहम्मदाबाद अध्यक्ष विपिन बरनवाल, रमेश वर्मा, रविन्द्र गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष तारिक अंसारी, मनोज गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *