खास-मेहमान

मऊ के अशहर नोमानी को SSC परीक्षा में 927वां रैंक

● गोवा मे कस्टम विभाग मे इंस्पेक्टर के पद पर मिली जिम्मेदारी

मऊ जनपद के मुहल्ला इमाम गंज निवासी अशहर नोमानी पुत्र मो असद नोमानी ने एस एस सी परीक्षा मे 927 वां स्थान प्राप्त कर मऊ का नाम रौशन किया है। अब यह गोवा मे कस्टम विभाग मे इंस्पेक्टर के पद पर रह कर अपनी सेवाएं देंगे।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा मऊ से ही हुई, हाईस्कूल के बाद बी टेक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से प्राप्त की है।
ज्ञात हो कि इसके पहले अशहर दिल्ली मेट्रो मे अस्सिटेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे । इनका संबंध शहर के प्रतिष्ठित घराने से है, जो कि देश को स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा आई पी एस दे चुका है । ये स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मौलाना अब्दुल लतीफ नोमानी के प्रपौत्र तथा पूर्व राज्य सभा सांसद स्वर्गीय मौलाना हबीबउर्रहमान नोमानी के पौत्र हैं। प्रारंभ से ही ये एक मेधावी छात्र रहे।
अशहर ने इस कामयाबी श्रेय माता पिता तथा गुरूजनों को दिया है।इनकी इस सफलता पर चेयरमैन तैयब पालकी, सालिम , शाहिद लारी,लियाकत खान, हस्सान खान , ज़ैद मलिक , नसीम अलीग, डॉक्टर सलीम ,अमीर जावेद,मो अहमद, नाज़िर गल्ला , फ़रहान आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *