अपना जिला

डॉ लीना नेशनल बिल्डर इनोवेटिव टीचर अवार्ड से सम्मानित

फाइन आर्ट सेंटर आजमगढ़ की निदेशक डॉ लीना को कला को रुचिकर और रोजगारोन्मुख बनाने के लिए नित नए प्रयोग व उनकी कलात्मक गतिविधियों के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए स्वदेश संस्थान इंडिया, अयोध्या द्वारा डॉ लीना को नेशनल बिल्डर इनोवेटिव टीचर अवार्ड दिया गया। कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन एवं मूल्यांकन के बाद चयन समिति द्वारा कला शिक्षा में इनके योगदान के लिए इन्हें यह सम्मान मिला। स्वदेशी संस्थान इंडिया के एस बी सागर को धन्यवाद देते हुए शिक्षक दिवस पर मिली इस उपलब्धि का श्रेय डॉ लीना ने अपने विद्यार्थियों को दिया जिन्होंने उनके नित नए प्रयोग को कलात्मक परिणाम तक पहुचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।इससे पहले भी डॉ लीना मिश्रा को कई राष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। हाल ही में कोरोना योद्धाओं के सम्मान में रंगोली बना फाइन आर्ट सेंटर की टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया में अपना नाम दर्ज कर आज़मगढ़ का नाम रौशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *