अपना जिला

भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया

मऊ। समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक ऊंचाहार व पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय मनोज पाण्डेय के प्रेरणा से समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के आवास पर भगवान विष्णु के छठे अवतार ब्राह्मण शिरोमणि चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव सोसल डिस्टेंसिग के नियमो का पालन करते हुवे भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रज्वलित कर मनाया गया।
भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम जी के जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रज्वलित कर यह प्रार्थना की गई कि वर्तमान कोरोना रूपी आपदा का समापन हो और आम जन जीवन पूर्व की भांति सामान्य रूप से व्यतीत कर सके। उपरोक्त के साथ ही वर्तमान प्रदेश सरकार से मांग किया गया कि पूर्व की समाजवादी सरकार की भांति भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर पुनः सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *