Uncategorized

बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा आजमगढ़ के अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंंपा

आजमगढ़। बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा आजमगढ़ के अभ्यर्थियों के द्वारा बीएड वालो को प्राथमिक विद्यालय में रखने के सरकार के आदेश को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी को एक पत्रक सौपा गया।
जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में बीटीसी प्रशिक्षुओं द्वारा उल्लेख किया गया है कि प्राथमिक विद्यालयों में बीएड वालो को रखने के लिए सरकार द्वारा जो आदेश किया गया है। वह बीटीसी प्रशिक्षुओं के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। बीएड वालो को एनसीआरटी द्वारा वर्ष 2014 में प्राथमिक विद्यालयों में रखने पर रोक लगा दिया गया था। किन्तु प्रदेश सरकार द्वारा रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। उनका कहना है कि अगर बीएड वालो को रखने के आदेश सरकार द्वारा वापस नही लिया जायेगा तो बीटीसी प्रशिक्षु सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर बीटीसी प्रशिक्षु मण्डल प्रभारी विवेक सिंह, जिलाध्यक्ष विशाल सिंह, रमेश यादव, शुभम पाण्डेय, शिवानन्द, सचिन, राजेश, आदि बीटीसी प्रशिक्षु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *