किशोरी बनी मां, आठ माह पूर्व हुआ था रेप, हालत गंभीर
इलाहाबाद। जनपद के गांव में एक दुष्कर्म पीड़िता 14 वर्षीय किशोरी द्वारा एक बच्चे को जन्म दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घर पर जन्म देने के बाद जब जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए स्थानिय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहां डाक्टरों ने किशोरी तथा बच्चे की हालत गंभीर देख, उपचार के लिए परिजन संग डॉक्टरों ने डफरिन अस्पताल के लिए रेफर कर दिए। फिलहाल मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज चुकी है। किशोरी द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने के बाद गांव में खलबली मची हुई है। वहीं अस्पताल में किशोरी तथा बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। आरोपी ने किशोरी के साथ घटना को आठ माह पूर्व ही अंजाम दिया था।
सीओ सोरांव जितेंद्र गिरी का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है, अगर ऐसी घटना है, तो विवेचना कर आरोपितों पर धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। तथा इंस्पेक्टर, सोरांव सुरेंद्र नाथ का कहना हैै कि इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। अगर जांचोपरांत कोई धारा बनेगी, तो निश्चित ही धारा बढ़ाई जाएगी। उधर किशोरी की एवं नवजात की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रसव के बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। किशोरी के परिजन उसकी हालत को लेकर काफी परेशान हैंं।

