बिल्थरारोड नगर को स्वच्छ रखने के लिए नपं अध्यक्ष ने वितरित किए डस्टबिन
■ नगर के सभी वार्डों के घर घर वितरित होंगे 36 सौ डस्टबिन
बिल्थरारोड / बलिया। नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने व नगर को स्वच्छता प्रदान करने के लिए सोमवार को नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त द्वारा वार्ड नं0 12 में डस्टबिन का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डो के सभासद के साथ लोगों को साफ सफाई के फायदे भी गिनायें।
भाजपा सरकार के स्वच्छता अभियान को मूर्त देने व नगर को साफ सुथरा रखने के लिए सोमवार को नपं अध्यक्ष सभासदों संग वार्ड नं0 12 पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को सफाई के लिए प्रेरित करते हुए इससे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा घर-घर में हरा व नीले रंग का डस्टबीन वितरित किया। चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए सभी वार्डों के कुल 36 सौ घरों को दो-दो डस्टबीन दिया जायेगा। ताकि लोग कूड़े को इधर-उधर न फेंक डस्टबिन में एक जगह इकट्ठा कर सकें। डस्टबिन वितरण के दौरान सभासद चंद्रभूषण पिक्की, शिवमंगल गुप्ता विक्की, असलम गुड्डू, सुनील कुमार टिंकू, परवेज हमजा, मृत्युंजय गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, मिथिलेश, हबीबुल्ला, सुधीर वर्मा, राजकुमार, मुन्ना प्रसाद, कन्हैया , टीपू सहित सभी वार्डों के सभासद मौजूद रहे।

