अपना जिला

धरा को हरा भरा करना ही एकमात्र उद्देश्य है मोहन का

■ मंदिर और ईदगाह में भी वृक्षारोपण कर लोगों को कर रहे जागरूक

बिल्थरारोड /बलिया। आजकल जहां एक तरफ समूचा विश्व ग्लोबल वार्मिंग व पर्यावरण प्रदूषण के बढ़ते खतरों से भीषण संताप झेल रहा है, आसमान से आग बरस रही है। आहिस्ता आहिस्ता बारिश भी कम होने लगी है। पृथ्वी का जल स्तर निरंतर नीचे खिसकता चला जा रहा है और दुनिया के तमाम शहर जीरो डे के कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसी दशा में बिल्थरारोड नगर निवासी पर्यावरण हितैषी मोहन प्रसाद मद्धेशिया एक अनूठी मिसाल बनकर धरती माता को हरा-भरा करने का संकल्प ले चुके हैं।
पेड़ पौधे लगाना एवं उनको संरक्षित करना ही उनके लिए ईश्वर की इबादत है। सामाजिक सरोकार से जुड़कर रचनात्मक कार्यों में पूरी लगन व निष्ठा के साथ लग जाना उनकी जीवनचर्या का अभिन्न अंग बन चुका है। जाति, धर्म, संप्रदाय, ऊंच-नीच की दीवार को तोड़ते हुए सभी वर्गों तक आसानी से पहुंच जाते हैं और उनसे मिलकर धरती को हरा-भरा करने के लिए पौधरोपण की प्रेरणा देते हैं। उनकी प्रेरणा से अन्य धर्मों के लोग भी पौधरोपण का कार्य कर चुके हैं एवं अपने धर्म संप्रदाय भी में पौधरोपण के लिए प्रेरित कर चुके हैं। अभी हाल ही में ईद के मौके पर उन्होंने विठुआं गांव की ईदगाह के मौलाना डाक्टर हाजिक नदवी से मिलकर आम का पौधा लगाया। मौलाना हाजिक मदीने ईद की नमाज के पूर्व अपने सभी मुसलमान भाइयों से खाली पड़े स्थान एवं पूरे कब्रिस्तान को हरा-भरा करने का आह्वान किया उक्त गांव के लोगों ने ‘हरा बिठुआं- भरा बिठुआं’ का नारा लगाते हुए हरा भरा करने का संकल्प दोहराया। नगर निवासी समाजसेवी एवं गायत्री परिवार के कर्मठ कार्यकर्ता मोहन प्रसाद मद्धेशिया ने एक माह के अंदर औघड़ बाबा कुटी पिपरौली बड़ागांव, तहसील परिसर, जूनियर हाई स्कूल कस्तूरबा देवी प्रांगण, रोडवेज पूर्वी गेट व बरहना स्थान ईदगाह बिठुआं आधी जगहों पर और सोपान कर उनके संरक्षण की व्यवस्था किए। यही नहीं पौधों में रोजाना पानी भी डालने के लिए खुद पहुंच जाते हैं। इसके पूर्व हजारों जगहों पर पौधरोपण कर उनके संरक्षण की व्यवस्था कर चुके हैं। प्लास्टिक के प्रयोग से बढ़ते खतरों के प्रति भी वह जनमानस को आगाह करते हैं एवं उनसे प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की सलाह देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *