खास-मेहमान

बधाई : संगीता यादव का फूड एंड सैनेट्री इंस्पेक्टर पद पर चयन

मऊ। जनपद की ग्राम दरियाबाद मझवारा निवासी मुसाफिर यादव की बहू संगीता यादव का चयन लोक सेवा आयोग द्वारा फूड एंड सैनिटरी इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। वह बीएचयू से बीएससी इन एग्रीकल्चर ऑनर्स करने के बाद वर्तमान में अकबरपुर जनपद के बैंक आफ बडौदा टांडा ब्रांच में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार में खुशी व्याप्त है उनके पति मनोज यादव जो एनटीपीसी टांडा में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं ने उनकी सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और उनके माता-पिता तथा परिवार के सभी लोगों के आशीर्वाद को दिया है। सफलता के बाद संगीता यादव ने बताया कि जुनून और मेहनत, लगन हो तो कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *