अपना जिला

फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जेल से 5 माह बाद रिहा होने पर स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन

मधुबन/ मऊ। फूलन सेना विधान सभा मधुबन जिला मऊ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद का जेल से 5 माह बाद रिहा होने पर कटघरा मोड स्थित शहीद स्मारक पर स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया। जेल से छूटने के बाद मधुबन में प्रथम आगमन पर गोपाल निषाद के समाज के लोगों ने फूलन सेना के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
नागरिक अभिनन्दन के साथ साथ फूलन सेना ने सरदार भगत सिंह का बलिदान दिवस भी मनायाा । फूलन सेना ने समाजवादी पार्टी के साथ समर्पण एवं सहभागिता के दृष्टिकोण से समाजवादी विचार धारा के प्रणेता एवं समाजवाद के आधार डा0 रामगोपाल लोहिया का जन्म दिवस भी मनाया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार जब से आई है । सामन्ती जुर्म बढ़ा है। एक बार पुनः जमीदारी राज अपना पाॅव पसारने लगा है। जातिवाद व जाति  विशेष का बोलबाला है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सिर्फ पूॅजीपतियों के विकास के लिये काम कर रही है। उन्होने कहा कि बिनटोलिया धरमपुर गाॅव को भीषण कटान से बचाने के लिये व रिंग बाॅध व स्थायी ठोकर भी मॅाग को लेकर फूलन सेना ने जनांन्दोलन किया। 20 अक्टूबर 2020 को कलेक्ट्रेट मऊ पर आयोजित विशाल धरना के प्रतिशोध में 2 दिन पूर्व सत्ता पक्ष ने बरहज देवरिया में मेरे उपर जानलेवा हमला कराकर उल्टे मुझे ही 308 आई0पी0सी0 सहित आधे दर्ज फर्जी मुकदमों में जेल डाल दिया ताकि बिनटोलिया गाॅव के आन्दोलन को कुचला जा सके। श्री निषाद ने कहा कि परदहाॅ काटन मिल मऊ  नें सन 2005 के दौरान मजदूर आन्दोलन के कारण प्रशासन े मुझे गैगेस्टर एक्ट सहित दर्जनों मुकदमों में जेल भेजा था और मेरे आवास को 145 सी0पी0आर0एस0 में सीज कर दिया था जो आज भी सीज हे। लेकिन मेरे जेल जाने के बाद पुलिस की मिली भगत से मेरे आवास को भ्ूामाफियाओं ने बुलडोजर व जेसीवी मशीन लगाकर ध्वस्त करा दिया व कब्जा कर लिया। जिस कानून के तहत मेरा आवास सीज किया गया था और आज तक नही खुल सका। भाजपा सरकार में भूमाफियाओं ने कानून की धज्जियाॅ उड़ाकर मेरे आवास को जमींदोज कर दिया।
फूलन सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहनी वीरेन्द्र निषाद ने कहा कि फूलन सेना समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आज डा0 राममनोहर लोहिया की जन्म दिवस मना रही है और आज के बाद पूरे प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने के लिये जनजागरण करेगी ।
फूलन सेना के राष्ट्रीय महासचिव मुखदेव साहनी ने सरदार भगत सिंह की सहादत की याद दिलाते हुए कहा कि अंग्रेजो को भारत छोड़ने और देश को आजादी मिलने के लिये सरदार भगत सिंह द्वार दी गई कुर्बानी ही कारण बनी थी। उन्होने कहा कि जिस आजाद भारत का सपना सरदार भगत सिंह ने देखा था आजादी के बाद भी उस भारत की तस्वीर नही बन पाई। फूलन सेना मॅहगाई, बेरोजगारी, भय, भूख, भ्रष्टाचार, अन्याय अत्याचार, लाचारी, के खिलाफ और पक्षपाती सामंती राज के विरूद्ध आजादी की दुसरी जंग लड़ेगी तभी सरदार भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित हो सकेगी ।
अध्यक्षत लालजी निषाद व संचालन रामाश्रय ने किया। कार्यक्रम में रामसुखी निषाद, संदीप निषाद, दिलीप निषाद, रामरक्षा निषाद, रामबली निषाद, राकेश भारती, डा0 गोपाल भारती, अमरजीत यादव, राजेन्द्र निषाद, दिलराम साहनी, रमेश तुरहा, कतवारू तुरहा आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *