अपना जिला

फातिमा अस्पताल के पानी की टंकी से कूद कर युवक ने दी जान

मऊ। नगर के फातिमा अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पानी की टंकी पर चढ़कर अपनी जान दे दी। सूत्रों के मुताबिक माने तो युवक किसी लड़की से प्रेम करता था और लड़की से किसी बात पर उसकी अनबन हो गई जिस पर युवक नाराज होकर फातिमा अस्पताल स्थित पानी की टंकी पर रविवार की दोपहर चढ़ गया और चढ़कर युवक पूरी फिल्मी स्टाइल में अपनी जान देने की बात करने लगा। लोग बताते हैं कि युवक ने मीडिया को बुलाने को कहा और उसके बाद लोग उसकी बात समझ पाते उसको बचाने की कोशिश करते तब तक युवक पानी की टंकी से कूदकर जान दे दी। नीचे गिरते ही युवक का घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गया मौके पर पहुंचकर युवक का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक युवक सतीश कुमार 26 वर्ष पुत्र जगदीश निवासी बैजलपुर रसड़ा जनपद बलिया का निवासी है। वे वहीं फातिमा अस्पताल में एक युवती से प्रेम करता था। युवक जब पानी की टंकी पर गया तो लोगों से नीचे उतरने को कहने लगे लेकिन वह किसी की भी नहीं सुन रहा था ऐसे में स्थानीय लोग जब उस युवक की वीडियो बना रहे थे तो उसने कहा कि क्यों वीडियो बना रहे हो तुम पत्रकार हो क्या तो भीड़ ने लोगों से कहा नहीं हमने पत्रकार नहीं है तो उसने कहा पत्रकार बुलाओ तब तक वहां कोई पत्रकार भी पहुंच गया। वे पूछा तुम पत्रकार हो क्या तो उसने कहा हां तो कहा आईडी दिखाओ कितने में फातिमा अस्पताल के लोगों से उसने युवती का नाम लेकर उसको बुलाने के लिए कहा और युवती जैसे ही आई और उसको उतरने के लिए नीचे रोते हुए रिक्वेस्ट करने लगी तो आनन-फानन में उक्त युवक कूदकर अपनी जान दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *