पूर्व विधायक स्व. कृष्णानन्द राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया
मऊ। दिव्य सेवा समिति के तत्वाधान में मऊ जनपद के कोपागंज विकासखण्ड के काछी कलाँ ग्रामसभा में पूर्व विधायक स्व० कृष्णानन्द राय को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी ई० दिव्येन्दु राय ने कहा की तत्कालीन विधायक स्व० कृष्णानन्द राय समेत उनके 6 साथियों की हत्या 2005 में एक कार्यक्रम में जाते समय कर दी गयी थी। कृष्णानन्द राय की हत्या से पूरे पूर्वांचल में शोक की लहर दौड़ उठी। उन्होंने आजीवन ग़रीबो, मजलूमों, युवाओं के हित में कार्य किया लेकिन कुछ लोग उनके नाम का आज भी मात्र राजनीतिक लाभ लेने के लिये उपयोग करते हैं न की उनके तरह ही आमजन की मदद करने की कवायत।
आशुतोष शाही ने कहा की स्व० कृष्णानन्द राय सदैव ग़रीबो व जरूरतमन्दों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े रहे, दलगत भावना से ऊपर उठकर वे हमेशा सामाजिक पुनीत कार्यों से जुड़े रहते थे एवं शिक्षक समुदाय के हित मे कार्य करते थे।
अभिषेक राय ने कहा की स्व० कृष्णानन्द राय जी हमेशा युवाओं के प्रेरणाश्रोत रहे हैं।

