अपना जिला

पीएम मोदी के लिए 2014 वाला माहौल तैयार, विरोधी अपनी साख बचाने के लिए कर रहे गलबहियां : भाष्कर

मऊ। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जनपद मऊ की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक भुजौटी में शुक्रवार को  आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देश में आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओ को जन जन तक पंहुचाने के लिए गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर समीक्षा की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। श्री भास्कर ने कहा कि एक बार पुनः जनता के बीच पीएम मोदी के लिए 2014 वाला माहौल तैयार है और विरोधी अभी से अपनी साख बचाने के लिए किसी से भी गलबहियां कर अपना अस्तित्व बचाने की जुगत लगा रहे है। जहां एक तरफ मोदी जी भारत से गरीबी मिटाने के लिए गरीबो के उत्थान के लिए काम कर रहे है वही विरोधी दल राष्ट्रहित को दरकिनार कर देशविरोधी ताकतों का सहारा ले कर मोदी जी को हटाने की जुगत लगा रहे है। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से अपने बूथ को मजबूत कर मिशन 2019 की तैयारियों में जुट जाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रवेश राजभर ने तथा संचालन संतोष चौहान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष नारायण पाल, राजेश भारद्वाज, नरेंद्र मल्ल, संतोष विश्वकर्मा, वीरबहादुर मौर्य, प्रेमचंद पटेल, अजय गुप्ता, आनद सुमन, अमर गुप्ता, रामसरन चौहान,साधुसरण, सूरज चौहान, सुजीत, मनोज शर्मा, राधेश्याम मौर्य, रमेश, अनिल चौहान, मितरंजन राजभर आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *