अपना जिला

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने डॉक्टर सुरेश सिंह को कला संकाय का बनाया डीन

( फतेह बहादुर गुप्ता)

रतनपुरा/मऊ। मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुड़सुरी के प्राचार्य डॉक्टर सुरेश सिंह को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय कला संकाय का डीन नामित किया है ,और उन्होंने 2 जुलाई को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा किए गए इस मनोनयन से स्थानीय क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।अनेक शिक्षाविदों विभिन्न सामाजिक संगठनों गणमान्य नागरिकों ने डॉक्टर सिंह के इस मनोनयन पर बधाई दी है ।डॉक्टर सुरेश सिंह स्थानीय क्षेत्र की अइलख ग्राम पंचायत के निवासी हैं। प्रारंभ से ही वो मेधावी रहे।गोरखपुर विश्वविद्यालय से 1978 में स्नाकोत्तर उपाधि स्वर्ण पदक के साथ उन्हें मिला था। गढ़वाल विश्वविद्यालय से उन्होंने शोध किया और गोरखपुर विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत रहे, 1979 में भुडसुरी पीजी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर बने और 2009 से भुडसुरी पीजी कॉलेज में ही वो प्राचार्य के रूप में कार्यरत कार्यरत हैं। क्षेत्रवासियों में श्री सिंह की सफलता पर काफी गदगद हैं,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के संरक्षक सुरेश बहादुर सिंह एडवोकेट ने श्री सिंह को बधाई देते हुए कहां है कि जिस प्रकार उन्होंने शैक्षिक क्षेत्र में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए ख्याति अर्जित की है ,उसी प्रकार पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डीन के रूप में भी वे ऐसे उल्लेखनीय कार्य करेंगे। जिससे क्षेत्र गौरवान्वित होगा।गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ ललन सिंह एवं जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रोफेसर हरकेश सिंह ने भी डॉक्टर सुरेश सिंह के इस मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।शैक्षिक क्षेत्र में प्रभावी शिक्षण अनुशासन के लिए डॉक्टर सुरेश सिंह की पहचान रही है, इसी के चलते डीन जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *