अपना जिला

पुलिस का गुड वर्क : साइबर पीड़िता के खाते में वापस कराया गया 39960 रुपया

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ के समक्ष प्रस्तुत होकर साइबर पीड़िता द्वारा आनलाईन फ्राड के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। महोदय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे साइबर अपराध पर नियंत्रण के क्रम में साइबर सेल मऊ द्वारा जाँच की गई। आवेदिका श्रीमती पद्मा देवी प्रधान सहायक वाणिज्य कर विभाग जनपद मऊ द्वारा दिनांक 13.05.2021 को फर्जी फोन काल कर के बताया गया कि बैंक मैनेजर बोल रहा हुँए जिसपर भ्रम में आकर ओटीपी बताने के कारण 25000-व 25000- दो बार में पीड़िता के बचत खाते से 50000- रूपये की धोखाधड़ी कर लिया गया। जिस पर त्वरित विधिक कार्यवाही करते हुये पीड़िता के बचत खाते में 39960.रूपये वापस कराया गया। शेष अन्य कार्यवाही प्रचलित है। पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद दिया गया।
बरामदकर्ता टीम में निरीक्षक समर बहादुर सिंह ;प्रभारी साइबर सेल, आरक्षी शैलेन्द्र कुमार कन्नौजिया, महिला आरक्षी वंदना पाण्डेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *