अपना जिला

पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड, ग्रापए के नेतृत्व में घोसी के पत्रकारों ने CM योगी को भेजा ज्ञापन

घोसी/मऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई घोसी जनपद मऊ ने बलिया जनपद के पत्रकार रतन सिंह की घर से बुलाकर लाठी डंडे व गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से काफी मर्माहत व आक्रोशित हैं। जिसको लेकर संगठन ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी को पत्र भेजा। पत्रकारों ने अपने ज्ञापन में मुख्यमंत्री योगी से कहा कि प्रदेश में आप महानुभाव के शासन से पत्रकारों में सुरक्षा की भावना जागृत हुई थी किंतु इधर लगातार पत्रकारों पर हमले व फर्जी ढंग से पत्रकारों को मुकदमों में फंसाये जाने तथा पत्रकारों की हत्या की घटना में बढ़ोत्तरी ने पत्रकारों को झकझोर कर रख दिया है। आप महानुभाव से प्रदेश व देश को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन निम्न मांग करती है। आशा व पूर्ण विश्वास है कि इन समस्याओं का त्वरित निदान कर पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी।
1- बलिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्या में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर हत्या के साथ ही राष्ट्रद्रोह का मुकदमा कायम कर तत्काल सुनवाई करते हुए फांसी की सजा दिलाई जाये।
2-पत्रकार रतन सिंह के परिवार को 50 लाख मुआवजा तथा नौकरी के साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये।
3-प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा की गारण्टी के साथ ही पत्रकारों के साथ कि जाने वाली किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना का तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये जिससे पत्रकारों पर आये दिन हो रहे हमलों पर प्रभावी अंकुश लग सके।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सुदर्शन कुमार अशोक कुमार श्रीवास्तव रूपेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *