पत्रकारों का उत्पीड़न एवं शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : शर्मा
बिजनौर। इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं टाइम्स ग्रुप ऑफ इंडिया के वरिष्ठ संवाददाता द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश के पत्रकारों का उत्पीड़न एवं शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री शर्मा हरिद्वार से लखनऊ जाते समय आज यहां इंटेलिजेंट मीडिया एसोसिएशन के जिला
ध्यक्ष एवं दिल्ली से प्रकाशित हिंदी दैनिक विराट वैभव के संवाददाता चंद्रमणि रघुवंशी के नुमाइश ग्राउंड स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। श्री द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और समाज में हो रही घटनाओं को प्रतिबिंब के रूप में समाज के सामने रखता है, लेकिन लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ का शोषण उत्पीड़न एवं उनके साथ घटनाएं होना आम बात हो गई है। जिसको प्रदेश शासन को गंभीरता से लेकर उस पर कार्रवाई करनी होगी। श्री द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन भारत का महत्वपूर्ण संगठन है, जिसमें देश के नामचीन एवं वरिष्ठ पत्रकार शामिल है। संगठन का उद्देश्य देशभर के पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, उनके शोषण, उत्पीड़न को रोकना है। तथा पत्रकार हितों को देश एवं प्रदेश सरकारों के सामने रखना है। प्रदेश अध्यक्ष श्री द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने जिला अध्यक्ष चंद्रमणि रघुवंशी को संगठन का विस्तार करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भी निर्देश दिया। तथा कहा कि संगठन के माध्यम से जनपद के पत्रकारों के खिलाफ हो रही कार्रवाइयों का डटकर मुकाबला करें। संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चंद्रमणि रघुवंशी ने कहा कि जनपद बिजनौर में माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। तथा प्रदेश अध्यक्ष जी को आश्वस्त किया कि वह हमेशा संगठन के दिशानिर्देशों के अनुरूप आपके मार्गदर्शन में जनपद बिजनौर में संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन के सर्व श्री शेर सिंह, यासीन, मुकेश, भव्याशं, उज्जवल शर्मा, विकुल मलिक आदि उपस्थित रहे।


