पटवा समाज का उत्थान एवं चंहुमुखी विकास तभी सम्भव होगा जब हम संगठित हो कर एक दूसरे के सुख-दुःख दोनों के सच्चे साथी बनेंगे : प्रसाद
मऊ। पटवा देववंशी समाज सेवा समिति जनपद मऊ के द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन शुक्रवार को शहनाई मैरेज हाल मऊ सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सेवानृवित अधिशाषी अभियन्ता दूरसंचार विभाग एस.एन. प्रसाद एवं विशिष्ठ अतिथि गंगा प्रसाद देववंशी के द्वारा पटवा समाज की कुल देवी माँ गौरी का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। होली मिलन समारोह की सौंदर्यता को बढ़ाने के लिए पटवा समाज के बालक एवं बालिकाओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति किया गया साथ सामाजिक कुरूतियों पर भी नाटक के माध्यम से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एस.एन.प्रसाद ने कहाकि पटवा समाज का उत्थान एवं चंहुमुखी विकास तभी सम्भव होगा जब हम सभी संगठित हो कर एक दूसरे के सुख और दुःख दोनों के सच्चे साथी बनेंगे। कहाकि अपने कर्मो के द्वारा पटवा समाज को ऐसा दिशा दे जिससे की हमारे समाज के साथ साथ हमारा राष्ट्र भी मजबूत व सशक्त बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीनाथ पटवा ने किया तथा संचालन एड. मदन देववंशी ने किया। कार्यक्रम में जनपद के कोने कोने पटवा समाज के सभी स्वजातीय बन्धु की गरिमामयी उपस्थिति रही।

