खेल-खिलाड़ी

नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में इंदौली मलकौली ने अहिरुपुर को हराया

■ मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले राहुल बने मैन ऑफ द मैच

बिल्थरारोड / बलिया । क्षेत्र के छोटकी टंगुनिया में आयोजित डीह बाबा स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में इंदौली मलकौली ने अहिरुपुर को 20 रनों से हरा कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। भाजपा के डिम्पल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले राहुल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार झटक लिया।
रात्री कालीन टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच इंदौली मलकौली व अहिरुपुर क्रिकेट टीम के बीच खेला गया । 8-8 ओवर के मैच में इंदौली मलकौली ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 7 विकेट के गंवाकर 45 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहिरुपुर के बल्लेबाज राहुल की घातक गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए तथा 25 रन के स्कोर पर ही पूरी टीम वापस पैवेलियन लौट गई। राहुल को उसके हरफनमौला खेल 31 रन व 7 विकेट के चलते मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। मैच के दौरान नितेश सिंह, दिनेश यादव, रमेश यादव, महेश यादव, देवेश यादव, संजय यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *