अपना जिला

नगर के सभी सम्पर्क मार्गाें को मुख्य मार्ग से जोड़ने का कार्य जारी : तय्यब पालकी

मऊ। पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने नगर क्षेत्र के वार्ड सं0 28 मुहल्ला सहादतपुरा में श्री मुन्नू राजभर से श्री अम्बूजेश राय का मकान होते हुये श्री राजीव राय तक लगभग 3.02 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाली मरम्मत व इण्टरलाकिंग कार्य का शिलान्यास कर वार्ड नं0 11 स्थित परदहां उत्तरी में 4.44 लाख रूपये से निर्मित होने वाले खड़िंजा आदि कार्याें का लोकार्पण किया।
मौके पर मौजूद वार्ड सभासदगण विनय कुमार सिंह एवं खुशहाल सिंह (बड़े) व धीरज राजभर ने संयुक्त रूप से पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी का जबरदस्त स्वागत किया। ज्ञातब्य रहे कि जैसे ही श्री पालकी उक्त स्थान पर शिलान्यास हेतु पहुँचे वहां की अवाम ने उनका भब्य स्वागत किया और साथ ही आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आप ने हमारे वार्ड की जन-समस्या के हल के प्रति सार्थक कदम उठाकर हमें सुविधा पहुँचायी है। इस लिये हमें आशा है कि निकट भविष्य में आप द्वारा हमारे वार्ड में वांछि विकास के मार्ग को और अधिक प्रशस्त किया जायेगा।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष श्री तय्यब पालकी ने अवाम का अभिवादन स्वीकार करते हुये उन्हें आश्वस्त किया कि हम आपकी हर समस्या के समाधान की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अवाम को सुविधा पहुँचाने वाली योजनाओं पर काम जारी है। विकास के इस क्रम में हमने फातिमा स्कूल के बाहर गाड़ियों की पार्किंग हेतु पटरी पर सोलिंग कार्य कराने का निर्णय लिया है, जिस पर निर्माण कार्य जल्द ही आरम्भ हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग अत्यन्त व्यस्त मार्ग है और फातिमा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा यहां से रोड क्रास करते समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पूर्वोपाय के रूप में इसके निर्मित होने से आवागमन के लिये पर्याप्त स्थान प्राप्त हो जायेगा और यह बच्चों के लिये भी सुरक्षित व सुविधाजनक हो जायेगा। इसके अतिरिक्त शहर के सभी सम्पर्क मार्गाें पर भी निर्माण कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं ताकि ऊबड़-खाबड़ रास्तों को सुगम बनाते हुये यथासम्भव शीघ्रातिशीघ्र उन्हें शहर के मुख्य मार्गाें से जोड़ दिया जाये।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रिंकू राय, नन्हे सिंह, अवनीश कुमार, संजय, प्रताप राजभर, राजू, सतेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राजीव, संटू, अनिल चैरसिया, आशीष, मान सिंह, गुड्डू, अभिषेक सिंह, जुगनू सिंह, भ्रत सिंह, बालक बाबा, पवन पाण्डेय, नरेन्द्र बहादुर, आनन्द मिश्रा, सोना मौर्या आदि सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *