दोहरीघाट में कोविड-19 हॉस्पिटल खोलने की भजयुमो जिलामंत्री हेमन्त राय ने की मांग।
(सचिन मिश्रा)
दोहरीघाट मऊ==कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर विकराल रूप धारण कर चुकी हैं।कोरोना महामारी ने दोहरीघाट ब्लाक को भी अपने मकड़जाल में जकड़ लिया है।दिन प्रतिदिन बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या एक भयावह रूप धारण कर रही है। आज हालात ये हैं कि सरकारी अस्पतालों के साथ प्राइवेट अस्पतालों में बेड की कमी साफ नजर आ रही है।इसके मद्देनजर भजयुमो के जिलामंत्री हेमन्त राय ने दोहरीघाट में कोविड अस्पताल खोलने की मांग की है।कहा है कि दोहरीघाट से घोसी की दूरी 20 किमी और जिलामुख्यालय की दूरी चालीस किलोमीटर है।वही किसी तरह जब रोगियों को अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है तो ढेर सारी समस्या खड़ी हो जाती है।वहीं,दूसरी ओर समय पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं होने से यह समस्या और जटिल हो जाती है।कहा है कि सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना असहाय गरीब तबके के लोगों को करना पड़ रहा है।फिर आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से उनके सामने दिक्कतों का पहाड़ खड़ा हो जाता है।वही इस समय पीड़ित व्यक्ति किसी तरह जुगाड़ करके पहुच भी जाता है तो घोसी और जिलामुख्यालय के अस्पतालों में बेड की कमी के कारण बिना इलाज के उन्हें वापस लौटना पड़ता है।इसलिए क्षेत्र के लोगों की सुविधा के मद्देनजर दोहरीघाट में कोविड अस्पताल खोलना समय की मांग है।

