Uncategorized

डाक्टर सहित 10 लोग कोरोना पॉजिटिव, मां और 2 बेटी भी शामिल

(श्रीराम जायसवाल)

मऊ। जनपद के लिए आज कोरोना को लेकर बड़ी खबर सामने आई जब एक साथ 10 लोग पॉजिटिव पाए गए। सबसे खास बात यह है कि इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद गोहना के चिकित्सा अधिकारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही चिरैयाकोट कस्बे के महतवाना मोहल्ले से एक महिला और उनकी दो सगी बेटियां भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं।
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतीश चंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साप्रभारी मोहम्दाबाद गोहना लगातार ड्यूटी में रहते हुए आमजन के निमित्त सेवारत थे। जिन्होंने ने स्वतः अपनी सैंपल जांच के लिए भेजे थे। आज उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप सा मच गया। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद गोहना को खाली कराते हुए सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। उक्त हॉस्पिटल के समस्त कर्मियों को होम आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया है, जबकि उन चिकित्सा अधिकारी की पत्नी को भी होमकोरोन्टाइन में भेज दिया गया।
माँ व बेटी सहित एक ही परिवार से तीन शामिल
इसके साथ ही चिरैयाकोट कस्बे के महतवाना से एक ही परिवार में मां और दो बेटी के साथ तीन, कस्बे के ही जमीनअताउल्ला मोहल्ले से एक व्यक्ति, बड़राव ब्लाक के करनपुर गांव से एक व्यक्ति, मऊ नगर क्षेत्र के भटकुआंपट्टी से दो व्यक्ति, मोहम्दाबाद गोहना के कयामुद्दीनपुर व बरसवां टेकई से एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
अब तक मिले 50 कोरोना पॉजिटिव, फिलहाल 39 सक्रिय
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब तक जनपद से कुल 1587 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 1322 रिपोर्ट प्राप्त हो सकी है। प्राप्त रिपोर्टों में 1276 लोग नेगेटिव पाए गए। अब तक जनपद में कुल 50 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें से 10 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि एक व्यक्ति की रिपोर्ट आने से पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है। इस तरह फिलहाल जनपद में 39 लोग सक्रिय रूप से कोरोना पॉजिटिव हैं। फिलहाल जनपद में 24 हॉटस्पॉट बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *