झारखंड उर्दू टीजीटी में रैहान सईद व शीराज़ अख्तर की हुई नियुक्ति
(रिपोर्ट – सईदुज़्ज़फर )
मऊ। सफलता एक दिन में नहीं मिलती लेकिन इंसान दृढ़ संकल्प के साथ लगा रहे तो एक दिन अवश्य मिलती है, मऊ शहर जो साड़ियों के लिए जाना जाता है आज अपनी एक अलग पहचान शिक्षा के क्षेत्र में बना रहा है कोई भी प्रतियोगी परीक्षा हो उस में सफलता प्राप्त करने वालों में मऊ के छात्र का नाम होना इस बात का प्रमाण है कि मऊ शिक्षा के क्षेत्र में तेजी के साथ अग्रसर है।
इसी कड़ी में एसएससी झारखंड द्वारा आयोजित टीजीटी उर्दू में असिस्टेंट टीचर के पद पर मऊ के रैहान सईद व शीराज़ अख्तर ने नियुक्ति हो कर मऊ का मान बढ़ाया है
ज्ञात हो कि यह परीक्षा 2017 में हुई थी जिसमें रैहान सईद की दूसरी और शीराज़ की चौथी रैंक थी जिनकी ज्वाइनिंग अब झारखंड के गढ़वा ज़िला में हुई है
आप को बता दें कि रैहान सईद के बड़े भाई सौबान सईद ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी फारसी युनिवर्सिटी लखनऊ में उर्दू एसोसिएट प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत हैं जबकि एक और भाई फैज़ान सईद गवर्नमेंट रज़ा इंटर कॉलेज में उर्दू के लेक्चरर हैं
डोमन पुरा (हिब्बा) निवासी रैहान सईद पुत्र शफीकुर्रहमान की प्रारंभिक शिक्षा मुंशी तक मदरसा आलिया अरबिया से व हाई स्कूल आलिया से करने के बाद इंटर की पढ़ाई डीएवी इंटर कॉलेज मऊ से की वर्ष 2007 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए व 2009 में एमए किया, जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली से बीएड व एम.फिल किया 2011 में जेआरएफ क्वालीफाई किया अभी जामिया मिल्लिया से पीएचडी जारी है
इसी तरह मुहल्ला औरंगाबाद निवासी शीराज़ अख्तर पुत्र मास्टर मुम्ताज़ अहमद ने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर फरागत तक की शिक्षा मदरसा आलिया अरबिया से प्राप्त की, बीए जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली से करने के बाद मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू युनिवर्सिटी हैदराबाद से बीएड व एमएड किया एमए व एम.फिल दिल्ली विश्वविद्यालय से किया और एम.फिल के टापर भी रहे
इन दोनों छात्रों की सफलता पर पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, मो आरिफ, अरशिया रैहान, ज़ीनत आरिफ, फातिमा, सबा, नाज़िर अनवर, आमिर सुल्तान, जमाल अख्तर, शहज़ाद अहमद एडवोकेट, मो अजमल, फरहान नईम, मो शादाब, मोअज़्ज़म ईमरान,सईदुज़्ज़फर, शाहनवाज़ अहमद, मुनव्वर अली, आमिर, मंज़र कमाल, इस्माईल,इमादुद्दीन, मोनाज़िर, शाहिद आदि ने बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

