जिला प्रशासन मोख्तार के नाम पर कर रहा है समाजवादियों का उत्पीड़न
मऊ। समाजवादी पार्टी की एक महत्त्वपूर्ण बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक के बाद पेरिस पलाजा के मालिक मोहम्मद ईसा के घर पहुंच कर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके परिवार से स्थिति को समझने का प्रयास किया। ईसा के परिवार की महिलाओं ने बताया के घर में जबरन घुसकर नोटिस पर महिलाओं के हस्ताक्षर कराए।
बैठक में समाजवादी पार्टी से जुड़े होने के बावजूद कई लोगों को सदर विधायक मोख्तार अंसारी के साथ नाम जोड़कर उनका मकान और व्यवसायिक भवन ढहाए जाने को लेकर आक्रोश प्रकट किया।
बैठक में कहा गया के किसानों, व्यापारियों और बुनकरों पर आए दिन हो रहे पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के हो रहे अत्याचार पर सपा चुप नहीं बैठेगी और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहाकि प्रदेश में किसान, नौजवान, व्यापारी, बुनकर सभी सरकार के तानाशाही रवैये से तंग आ चुके हैं। हर किसी को किसी न किसी बहाने से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कही बिजली के नाम पर बुनकरों को, तो कहीं पराली के नाम पर किसानों को फंसाया जा रहा है। आये दिन ब्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश में कानून ब्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। आए दिन बलात्कार की घटनाओं ने बेटियों को इस कदर डरा सहमा दिया है कि वह घर से बाहर नहीं निकल रही हैं।
सपा कार्यकारिणी के सदस्य अल्ताफ अंसारी ने कहा कि जिले में पुलिसिया उत्पीड़न अपने चरम पर है। किसी पर किसी प्रकार का मनमाना आरोप लगाकर उसके साथ ज्यादती की जा रही है।
समाजवादी पार्टी के पूर्व लोक सभा प्रत्याशी एंव पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अरशद जमाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि कई लोगों को सत्ता पक्ष के इशारे पर फर्जी ढंग से मोख्तार समर्थक बता कर उनकी खून पसीने की कमाई को बुलडोजर से गिरा दिया जा रहा है। नगर के संभ्रांत व्यपरियो से धन वसूली के लिए उनको मोख्तार अंसारी का समर्थक और सहयोगी बताकर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के समर्थक मोहमद ईसा का करोड़ों का पेरिस पलाजा न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद मास्टर प्लान के नाम पर ध्वस्त कर दिया गया। मोहम्मद ईसा का परिवार कभी भी मोख्तार समर्थक नहीं रहा है, मगर उनके विरूद्ध इतनी बड़ी कार्यवाही मोख्तार के नाम पर की गई जो सरासर गलत है।

वक्ताओं ने कहा के ज़िला प्रशासन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के धैर्य की परीक्षा ना ले। अगर यही रवैया रहा और सबका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता जेल भरने के लिए भी तैयार है। सपा हर प्रकार से सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। समय रहते प्रशासन के लोग भी न्याय संगत ब्यवहार जनता के साथ रखें, अन्यथा सरकार बनने के बाद हर बात का पार्टी हिसाब रखेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राजेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, नगर अध्यक्ष ज़हीर सेराज, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी,अशोक ककुमार गौतम, नन्हकू प्रसाद राजभर,सीताराम कुशवाहा, गंगा चौहान, रमेश दूबे, दूध नाथ यादव,गंगा चौहान, लालचन्द यादव, चन्द्रकांत मौर्या, अमान अहमद, रामप्रकाश यादव, बिरेन्द्र चौहान, राजकुमार यादव, बैदेहे यादव, रामधनी यादव, रामप्रताप यादव, अखिलेश यादव, राघवेन्द्र सिंह घूरा, अखिलेश कन्नौजिया, आलोक राय, बन्ने खाँ, जयप्रकाश यादव, योगेन्द्र यादव, सीता राम यादव, शाहनवाज आलम, नसिरुल्लाह अंसारी, ज़िला सचिव मुख्तार हुसैन, वफाउल्लाह खाँ,अखण्ड प्रकाश पाण्डेय,आदि नेता उपस्थित थे।

