अपना जिला

जिला निरीक्षण टीम ने किया बाल सुधार गृह का संपूर्ण निरीक्षण

मऊ। महिला कल्याण विभाग के निर्देश के क्रम में गठित जिला निरीक्षण समिति के द्वारा सोमवार को बाल सुधार गृह का विधिवत निरीक्षण किया गया। इस दौरान एडीएम, एडिशनल एसपी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अल्पसंख्यक अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
एडीएम ने अपने सुझाव में महिला कल्याण विभाग को लिखा कि यहां पर स्टाफ की कमी है तथा बच्चों को रोजगार हेतु कुछ व्यवस्था एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए तथा सभी खिड़कियों एवं खुले आंगन को लोहे की जाली से पैक किया जाए। निरीक्षण समिति में सदस्यों में विनीता पांडेय बाल कल्याण समिति, सदस्या पुष्पलता मिश्रा, किशोर न्याय बोर्ड शिवानंद सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी रेनू पांडेय, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *